फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से महिला सहित दो के गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 10 Jul 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)

सार

अज्ञात बाइक सवार फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव हालगोया में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर एक महिला सहित दो लोगों को घायल कर दिया। फायरिंग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी ली।

विज्ञापन

 
देर शाम गांव हलगोया में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में समीर पुत्र रशीद, अख्तरी पुत्री बाबू गोली लगने से घायल हो गए। अज्ञात बाइक सवार फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद एकत्र हुए लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना संबंधित जानकारी ली। फायरिंग की घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें