सीएचसी नानौता पर भर्ती घायल सोनू। संवाद
- फोटो : टूंडला- एटा मार्ग पर लगे बोर्ड पर लगी जंग। संवाद
- नानौता थाना क्षेत्र में बाबूपुरा मोड़ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गांव बाबूपुरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गांव अनंतमऊ निवासी प्रताप (46) और बबलू (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से हायर सेंटर भेजा गया है।
रविवार देर शाम प्रताप और बबलू की बाइक सामने से आ रहे सोनू, प्रवीण और सन्नी निवासीगण गांव खानपुर थाना थानाभवन की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रताप और बबलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लाेगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पर भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि प्रताप व बबलू क्षेत्र के गांव खुड़ाना में फर्नीचर का कार्य करके अपने घर लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। प्रताप के दो बेटे तथा एक बेटी और बबलू के एक बेटा तथा एक बेटी है। हादसे की सूचना के बाद उनके परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी नानौता पर भर्ती घायल सोनू। संवाद- फोटो : टूंडला- एटा मार्ग पर लगे बोर्ड पर लगी जंग। संवाद
सीएचसी नानौता पर भर्ती घायल सोनू। संवाद- फोटो : टूंडला- एटा मार्ग पर लगे बोर्ड पर लगी जंग। संवाद
सीएचसी नानौता पर भर्ती घायल सोनू। संवाद- फोटो : टूंडला- एटा मार्ग पर लगे बोर्ड पर लगी जंग। संवाद