सहारनपुर। कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 434 पर पहुंच गई है। बुधवार को 211 लोग संक्रमित मिले। इनके बाद जनपद में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32139 हो गई है। उधर, बुधवार को 404 मरीज ठीक भी हुए, जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2692 है।
मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार की शाम चार बजे तक कोरोना से कुल दो मौतें हुई हैं। दोनों मौत दिल्ली रोड स्थित निजी कोविड अस्पताल में हुई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि दोनों मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल पहुंचाए गए थे।
उधर, बुधवार को मिले 211 संक्रमितों में ग्यासुद्दीनपुर के 14, उग्राहू और साखन खुर्द के सात-सात, एयरफोर्स स्टेशन परिसर सरसावा के पांच, एनएनटी, मानव मंदिर प्रद्युमननगर, जगैता गुर्जर, मोहम्मदपुर गाड़ा और शारदानगर के चार-चार, महंगी गंगोह, खेड़ी, उसंड और जिला जेल के तीन-तीन तथा गुनारसा, मिशन कंपाउंड, माधोनगर, नुमाइश कैंप, घसौती, नन्हेड़ा बक्काल, रामखेड़ी, पंत विहार, लेबर कॉलोनी, दाबकी, बुढेड़ा, हसनपुर चुंगी, आवास विकास, फतेहपुर, इस्माइलपुर, हिम्मतनगर, नीलकंड विहार, अंकित विहार के दो-दो लोग शामिल हैं।