सहारनपुर। कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। इनके बाद जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 422 हो गई है। शनिवार को 207 नए संक्रमित मिले, जिनमें थाना सदर के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनके बाद संक्रमितों की कुल आंकड़ा 31201 पर पहुंच गया है। उधर, शनिवार को 457 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिनके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3837 रह गई है।
शुक्रवार की शाम चार बजे से शनिवार की शाम चार बजे तक दो कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। दोनों ही मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई। उधर, शनिवार को मिले 207 संक्रमितों में फतेहपुर छुटमलपुर के नौ, गंगोह के सात, नवीन नगर के छह, आंबेडकरपुरम दिल्ली रोड के पांच, रोगला हथौली और मांडला के चार-चार, थाना सदर बाजार, बरथा कोरसी, कुआंखेड़ा, हिम्मतनगर, चिलकाना, पुलिस लाइन परिसर, सरसावा, मिशन कम्पाउंड, आवास विकास, गिल कॉलोनी के तीन-तीन तथा भलस्वा इसापुर, बेहट रोड, हकीकतनगर, पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी, कोर्ट रोड, ब्रह्मपुरी, शारदानगर, पवन विहार, देवला, इंदिरा कॉलोनी, गागलहेड़ी, अंजानी विहार, राधा विहार, बोहड़पुर, अब्दुल्लापुर, जड़ौदा जट के दो-दो लोग शामिल हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला महिला अस्पताल में भी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।