फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो मरीजों की मौत, 174 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब 436 पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 174 नए संक्रमित मिले, जिनके बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 32313 पर पहुंच गया है। उधर, बृहस्पतिवार को 212 मरीज ठीक भी हुए, जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2654 रह गई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम चार बजे से बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक कुल दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई। एक मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में तथा दूसरी मौत दिल्ली रोड स्थित एक निजी कोविड अस्पताल में हुई। उधर, बृहस्पतिवार को मिले 174 संक्रमितों में परोली के 12, छुटमलपुर और गंगोह के सात-सात, एनएनटी, औरंगजेबपुर और थीतकी के पांच-पांच, पावर ग्रिड मोहनपुर, रामपुर मनिहारान और बिलासपुर के चार-चार, मिर्जापुर और असदपुर के तीन-तीन तथा चोरा, अलीपुरा, समसपुर, हंगावली, शारदानगर, पेपर मिल रोड, हिन्दुस्तानियन मजाहिर उलूम, चर्च कम्पाउंड, आवास विकास, रुहालका, घसौती, शिवपुरी, हकीकतनगर, हिम्मतनगर, मानकमऊ, पीएचसी रामपुर मनिहारान, बाबूपुर, नागल के दो-दो लेेग शामिल हैं। जिला महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में भी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें