फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पुलिसकर्मी से मारपीट

Sat, 02 Nov 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला मोज्जमपुरा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने पुलिस के साथ ही मारपीट कर डाली। घटना के बाद से पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार देर रात का है। मनीष पुत्र दीपचंद और सुभाष पुत्र हरी प्रसाद के बीच काफी समय से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार देर रात अचानक दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। पता लगते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को समझाया, लेकिन कुछ लोग नहीं माने। मामला बढ़ता गया। पुलिसकर्मी भीड़ की फोटो और वीडियो बनाने लगा। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और उनके बीच कहासुनी भी हुई। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस कर्मी पर हाथ छोड़ दिया। युवक ने पुलिसकर्मी को कई थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी ने युवक के पीछे से कई वार किए। पुलिस वाले वहां से अलग हो गए और थाने में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस फोर्स आ गई। जिस युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, उसे पकड़कर अपने साथ ले आई। घटना के बाद से पुलिस अन्य लोगों की भी तलाश कर रही, जो हंगामा कर रहे थे। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें