फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौ सेक्टरों में बांटा महानगर, कड़ी रहेगी सुरक्षा

Thu, 31 Oct 2024 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दिवाली पर्व को लेकर निरीक्षण करते एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात व पुलिस फोर्स। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने दिवाली पर्व को शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। महानगर को नौ सेक्टर और 45 सब सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों के साथ ही पीएसी को तैनात किया है। वहीं, इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के कैमरों से शहरभर के प्रमुख चौराहों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी सीओ, थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिवाली पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम को भी हर समय सक्रिय रहने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने जिले में बॉर्डर, धर्मशाला, होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं संदिग्ध स्थानों पर विशेष चेकिंग के आदेश दिए हैं।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से कड़ी निगाह रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन खड़ा ना करने देने, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व्यक्तियों की जांच करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। एक कंपनी पीएसी है, जो महानगर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी। इसके अलावा इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। कैमरों की मदद से हर गतिविधियों पर नजर रहेगी। सराफा बाजार में कड़ी निगरानी रहेगी।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें