फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और लोगों की मौत, आंकड़ा 45 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना से दो और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 45 पहुंच गई है। उधर, एक अधिशासी अभियंता और डीसीओ (जिला गन्ना अधिकारी) समेत 123 लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

दो मृतकों में एक व्यक्ति नवीन नगर रहने वाले थे, जिनकी उम्र 62 वर्ष थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनको राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार की देर रात इनका निधन हो गया। दूसरे व्यक्ति नुमाइश कैंप का रहने वाले थे, जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष थी। इनको तीन दिन पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। मंगलवार को इनकी मौत हो गई। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 45 हो गया है। उधर, मंगलवार को एक एक्सईएन और जिला गन्ना अधिकारी समेत 123 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शेष संक्रमितों में मुजफ्फराबाद का एक, ढिक्का कलान सरसावा का एक, मिशन कंपाउंड का एक, शारदानगर के चार, पार्वती धाम कॉलोनी के पांच, नुमाइश कैंप के दो, नवीन नगर के चार, अहमद बाग के दो, मल्हीपुर का एक, लेबर कॉलोनी के दो, जिला जेल के दो बंदी, सलीरी सरसावा का एक, कल्याणपुर के दो, बहादरपुर का एक, दालमंडी क्षेत्र का एक, पुराना कलसिया रोड का एक, केशवनगर के दो, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक पंजाबी बाग का एक, शिवालिंग बैंक अंसारी रोड के छह, नैंनसोब का एक, सोहनचिढ़ा का एक, शिमालाना के दो, भरतपुर का एक, बेगमपुर का एक, गांधी कॉलोनी के दो, दगडौली का एक, विनय नगर के दो, जनकनगर का एक, हुसैन बस्ती का एक, चंद्रनगर का एक, बसंत विहार के दो, चाणक्यपुरी का एक, खलासी लाइन का एक, पिंजोरा का एक, बीआरसी गंगोह का एक, पुलिस लाइन का एक, धतौली मुगल का एक, सक्षम अस्पताल का एक, आकाशपुरम का एक, सिविल कोर्ट देवबंद का एक, रविदास मार्ग देवबंद का एक, हासिमपुरा देवबंद का एक, रसूलपुर का एक, पंजाबी कॉलोनी देवबंद का एक, संजय कॉलोनी के तीन, माधोनगर के दो, बेहट का एक, ईएसआई हॉस्पिटल का एक, नेहरू मार्केट का एक व्यक्ति शामिल है। मंगलवार को 73 लोगों की छुट्टी भी की गई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2972 पहुंच गई है।
कोरोना पर खर्च होगा दस फीसदी पैसा
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आने वाली कंपोजिट ग्रांट का दस फीसदी पैसा कोरोना से बचाव के लिए खर्च होगा। दस फीसदी पैसा स्कूलों की साफ सफाई, सैनिटाइजेशन और अन्य चीजों पर खर्च किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए शासनादेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें