फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्जीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
अंतराज्जीय वाहन चोर का खुलासा करते एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंतरराज्जीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंतरराज्जीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन कारें, एक केंटर और दो बाइक बरामद हुई है। आरोपी रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट बदलकर फर्जी आरसी तैयार कर चोरी के वाहनों को बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने कल्पना तिराहे से शुक्रवार रात आरोपी सावेज निवासी भऊपुर थाना कुतुबशेर एवं नावेद निवासी गांव मानकपुर थाना चिलकाना को चोरी की इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक स्कार्पियो, स्विफ्ट डिजायर, एक केंटर, एक बुलेट और एक स्पलेंडर बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनोवा कार 2015 में अपने साथी तनवीर निवासी सलारपुर खालसा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के साथ मिलकर लखनऊ से चोरी की थी। तनवीर वर्तमान में जेल बंद है। बाकी बरामद वाहन तनवीर ने उन्हें बेचने के लिए दिए थे। वाहन चोरी करने के बाद वह चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर बदल और फर्जी आरसी तैयार कर बेच देते थे। एसपी सिटी ने बताया कि वाहन कहां-कहां से चोरी किए गए हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी अंतर्राज्जीय वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें