फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के भाई समेत दो को भेजा जेल

विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में कुर्बान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के भाई समेत दो को भेजा जेल
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। मारपीट में मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के भाई समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रविवार रात 10 बजे छुटमलपुर की हरिजन कालोनी गली नंबर दो निवासी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर और भगत सिंह के साथ इसी गली की निवासी उनकी सजातीय महिला कैलाशो देवी पक्ष से मारपीट हो गई थी। उक्त तीनों घायल हो गए थे। मारपीट के बाद पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरती कराया था। कैलाशो ने भगत सिंह व कमल किशोर पुत्रगण स्व गोवर्धन, कमलेश पत्नी स्व गोवर्धन, नेहा पत्नी कमल और मैना पत्नी भगत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर पर धावा बोलकर धारदार हथियारों से हमला किया। जबकि दूसरे पक्ष के कमल किशोर ने कैलाशो देवी पत्नी स्व साधुराम, कुर्बान पुत्र इब्राहिम, अरशद पुत्र कुर्बान और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि इन्होंने आपत्तिजनक भाषा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लोहे की रॉड से हमला किया। फतेहपुर थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि कमल किशोर और कुर्बान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फतेहपुर पुलिस की हिरासत में कमल किशोर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें