फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में बुखार से बालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
Two including a child died of fever in 24 hours
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। डेंगू बुखार जैसे लक्षणों के चलते पिछले 24 घंटों में नगर में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में अभी तक बुखार से पांच लोगों की बुखार से अकाल ही मौत हो चुकी है। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मखदूमजहां निवासी संजय के 13 वर्षीय बेटे प्रिंस को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों से उसका उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत सुधरने की बजाय लगातार बिगड़ती चली गई और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चिकित्सीय जांच में प्रिंस को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। मृतक बालक आठवीं कक्षा का छात्र बताया गया है। बताया गया है। इसके अलावा मोहल्ला कोटला निवासी 30 वर्षीय सचिन को भी इसी प्रकार से बुखार आया और उसकी भी हायर सेंटर में बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से हुई दोनों मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित इसी मोहल्ले की महिला सीमा समेत आधा दर्जन लोग हायर सेंटर रेफर है। मौसम तब्दील होने के बावजूद क्षेत्र में बुखार एक के बाद एक लगातार मौतों का तांडव मचा रहा है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ रोहित वालिया का कहना है कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें