फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानौता ने दिया आशीर्वाद, तो सिर पर सजा ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता ने दिया आशीर्वाद, तो सिर पर सजा ताज
विज्ञापन

सहारनपुर। कमल को खिलाने में एक बार फिर नानौता ने अहम भूमिका निभाई। 28वें राउंड तक नोमान की बढ़त पर लगाम नानौता के वोटरों ने ही लगाई। वहां की ईवीएम खुलते ही भाजपा ने बढ़त हासिल कर ली और जीती।
अमर उजाला ने 21 को मतदान के बाद 22 अक्तूबर के अंक में पहले ही इस आशय का समाधान प्रकाशित कर दिया था कि मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और सपा के बीच त्रिकोणीय होगा। हुआ भी ऐसा ही। बसपा मुकाबले में कहीं नहीं दिखी। गंगोह और आसपास के क्षेत्रों की ईवीएम के वोटोें की गिनती पहले हुई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। अंबेहटा की बारी आई तो वोट चारों मुख्य प्रत्याशियों में बंटने लगे। लेकिन नोमान मसूद सबसे आगे चलते रहे। गंगोह के बाद तीतरो की वोटों की गिनती शुरू हुई, तो सपा के इंद्रसेन मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते दिखे। यहां से उन्हें अच्छा वोट मिला। लेकिन नानौता की वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का चेहरा खिलने लगा। नानौता के बाशिंदों ने भाजपा पर वोटों की बरसात ही कर दी। यहां करीब 80 हजार वोटर हैं। नानौता ब्लॉक के अंतर्गत रामपुरमनिहारान, बड़गांव क्षेत्र से लगते हुए 80 से अधिक गांव हैं, जो भाजपा का गढ़ कहे जाते हैं। नानौता को संघ की भी पृष्ठभूमि माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप को भी दिया था नानौता ने आशीर्वाद
बीजेपी के प्रदीप चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने में नानौता वालों का बड़ा योगदान रहा था। प्रदीप जब कैराना सीट से लोकसभा चुनाव लड़े, तो उन्हें जीत की दहलीज तक पहुंचाने में नानौता के मतदाताओं ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें