फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से यमुना पुल पर दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से यमुना पुल पर दो की मौत
विज्ञापन

सरसावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को यमुना पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अलग-अलग दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। जबकि दूसरे युवक की हाल ही में सगाई हुई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सरसावा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने यमुना पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसी दौरान यहां से पैदल गुजर रहा एक अन्य व्यक्ति भी वाहन की चपेट में आ गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा पहुंचाया, चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक अभिषेक पुत्र अनिल धीमान निवासी सलेमपुर को गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी। वह सुबह यमुनानगर के किसी कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के अभिषेक का शव अपने साथ ले गए। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें