फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू के दो मरीज मिले, एक भर्ती

Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती डेंगू पीड़ित। 
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। शुक्रवार को दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरे मरीज को घर भेज दिया गया। जिले में अब तक डेंगू के 16 मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन

नानौता के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को बुखार होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए थे। यहां चिकित्सकों ने देखने के बाद बुधवार रात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। इमरजेंसी में भर्ती कर मरीज का इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू की जांच कराई।
शुक्रवार को लैब से आई रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद डेंगू पीड़ित को अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती किया। डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा महानगर में कमेला कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने कुछ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू जांच कराई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में डेंगू होना पाया। चिकित्सकों ने दवाई देकर घर भेज दिया है। दोनों डेंगू पीड़ितों की हालत ठीक बताई जा रही है।

जिला अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती डेंगू पीड़ित। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें