बड़गांव (सहारनपुर)। दल्हेड़ी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बुखार से पीड़ित महिला व एक युवक ने दम तोड़ दिया। गांव के लोगों में इस बुखार को लेकर एक तरह से दहशत बनी है।
बुधवार की रात बुखार से तबीयत बिगड़ने के बाद दल्हेड़ी निवासी अमर सिंह की पत्नी मंजू (45) की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मंजू को पिछले तीन-चार दिन से हल्का सा बुखार आ रहा था। बुधवार की शाम तबियत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उधर दल्हेड़ी निवासी श्रवण कुमार (48) को भी पिछले कई दिन से हल्का सा बुखार आ रहा था जिसमें उसकी भी मौत हो गई। श्रवण के परिजनों ने बताया कि हल्का सा बुखार आने के बाद पहले गांव में ही श्रवण को दवा दिलवाई गई, उसके बाद हालत में सुधार न होने पर सहारनपुर किसी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। संवाद