फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: घर लौट रहे चार दोस्त, तेज रफ्तार कार ने छीन ली दो की जान, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 08 Nov 2025 04:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव देवला के पास शुक्रवार रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव देवला के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काम से लौट रहे चार दोस्तों की बाइक को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार जोनी (26) निवासी मुल्ला नगराजपुर और मोनू (27) निवासी शकलापुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकुल और आशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोनू और जोनी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों में से आशु की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अंकुल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Arrest: अलकायदा संग आतंकी हमले की फिराक में था बिलाल, पाकिस्तान के 4 हजार नंबरों से संपर्क, रिमांड पर खोले राज

विज्ञापन

काम से लौटते वक्त हुआ हादसा
बताया गया कि चारों युवक शुक्रवार रात काम से लौट रहे थे। मोनू, अंकुल और आशु पहले मुल्ला नगराजपुर में जोनी से मिलने पहुंचे थे। वहीं से चारों एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देवला गांव के पास पहुंचे, तभी सहारनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मोनू और जोनी दोनों ही परिजन का सहारा थे। मोनू की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसके चार साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। वहीं जोनी के परिवार में तीन बच्चे हैं, दो बेटे और आठ साल की एक बेटी। दोनों टाइल्स-पत्थर का काम करके परिवार चलाते थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कार छोड़कर भागा चालक, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें