एटीएस ने बिलाल को सहारनपुर से किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वह अपने पाकिस्तानी अलकायदा हैंडलर्स के लगातार संपर्क में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश हासिल कर रहा था। यह भी सामने आया कि अलकायदा के संस्थापक सदस्यों ओसामा बिन लादेन व अयमान-अल-जवाहिरी द्वारा संभल निवासी आसिम उमर संभली को एक्यूआईएस का प्रथम चीफ बनाया गया था।
उसका मंसूबा देश की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए हिंसात्मक जिहाद करने तथा शरिया आधारित कानून का राज्य स्थापित करना था। आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने बताया कि बिलाल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों को शहीद बताकर उनका महिमामंडन कर रहा था। बिलाल के परिवार में माता-पिता के साथ छोटा भाई भूरा है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।