फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशों को पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मानकी गांव में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मानकी गांव में शमीम के घेर में गोकशी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गोकशी कर रहे मोनू उर्फ शाहरुख और ताबिश वहां से फरार होने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद हुए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दो साथियों मानकी गांव निवासी शमीम और वसीम को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक जिंदा गोवंश, कटा हुआ मांस, खाल व गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें