फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डांट से खफा होकर कक्षा आठ के दो छात्रों ने की धर्मस्थल में तोड़फोड़

Fri, 03 Oct 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। स्कूटी में गेंद लगने पर डांटने से खफा होकर कक्षा आठ के दो छात्रों ने गांव छापुर स्थित शिव लक्ष्मी मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे कई गांवों के लोगों ने हंगामा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक मुकेश चौधरी भी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा करते हुए दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव छापुर में अंबेहटा रोड पर प्राचीन शिव लक्ष्मी मंदिर है और मंदिर परिसर में ही शिव लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल है। गांव निवासी ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम कुछ लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर में किसी ने तोड़फोड़ कर रखी है और वहां दीवार पर कई जगह अंग्रेजी में ए का निशान बना रखा है।
इसकी सूचना पर ग्रामीणों को भीड़ मंदिर में जुट गई। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच हंगामा किया। सीओ अशोक सिसोदिया व कोतवाल संतोष त्यागी ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर वापस भेजा। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर मंदिर में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। विधायक मुकेश चौधरी और एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें