गंगोह में हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कारें
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक व कई राहगीर बाल-बाल बच गए।
रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना दोपहर के बाद लखनौती मार्ग पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आई-20 कार लखनौती की तरफ से आ रही थी, जबकि दूसरी गंगोह की तरफ से जा रही थी। आलमपुर चौराहे के पास दोनों कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों वाहनों की चालक वाली साइड क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनके चालक और वहां से गुजर रहे कई राहगीर बाल-बाल बच गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन टक्कर के बाद दोनों वाहन उल्टे घूम गए और सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ भी तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क किनारे करवाया और चालकों को कोतवाली ले गई।