फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
सहारनपुर के घंटाघर पर हुई बरसात में जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में रविवार दोपहर करीब आधा घंटे की बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। हालांकि कुछ क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। लॉकडाउन में अधिकतर लोग घर पर रहे। इसलिए कुछ लोग ही सड़कों पर इस मौसम का लुत्फ उठा पाए।
विज्ञापन

शहर में सुबह नौ बजे के बाद से ही काफी गर्मी और उमस थी। ऐसे माहौल में दोपहर करीब 12 बजे तब कुछ राहत मिली जब बारिश शुरू हुई। शहर के घंटाघर चौक, देहरादून रोड, अंबाला रोड, अंसारी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। लेकिन कई अन्य क्षेत्र ऐसे रहे जहां कुछ देर के लिए बूंदाबांदी ही हुई। शहर के कुछ बाहरी इलाकों में बादल छाए रहे मगर बारिश भी नहीं हो सकी।
शहर में पिछले तीन दिन से काफी गर्मी और उमस का मौसम रहा है। शनिवार को भी जब सीएम योगी आदित्यनाथ शहर के दौरे पर थे तो तैयारियों में जुटे पुलिस प्रशासन के अफसरों से लेकर अन्य लोग गर्मी से परेशान रहे। रविवार को इस बारिश ने कुछ हद तक सुकून दिया है।
विज्ञापन

जैन ेबाग क्षेत्र में बिजली कटौती ने किया परेशान
सहारनपुर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शहर की विद्युत आपूर्ति भी बार बार गड़बड़ा रही है। इस क्षेत्र से जुड़े मातागढ़, चिलकाना रोड, गांधी कालोनी, धोबी घाट, भूतेश्वर मंदिर रोड, राघवपुरम सहित अन्य कालोनियों में शनिवार देर रात से ही बार-बार कट लगते रहे। क्षेत्र के कुछ लोगों विपिन, राजेश, संतोष आदि ने बताया कि शनिवार को तो सीएम भी आए थे। मगर ऐसे में भी बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। इस क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों का भी ठीक से रिस्पांस नहीं आता है। वहीं, विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इस क्षेत्र में ओवरलोड ज्यादा है। इसलिए इस तरह की परेशानी आती रहती है।

सहारनपुर के घंटाघर पर हुई बरसात में जाती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के घंटाघर पर हुई बरसात में जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें