फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Wed, 19 Nov 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, छुटमलपुर (सहारनपुर)

सार

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक देहरादून से वापस रुड़की जा रहे थे। फतेहपुर थाना क्षेत्र में रात नौ बजे रसूलपुर कलां और शेरपुर खानाजादपुर गांव के बीच देहरादून की तरफ से आ रही कार ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसूलपुर कलां के पास कार की टक्कर से बाइक सवार रुड़की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भंगेड़ी महावत गांव निवासी दानिश (19) और वसीम (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को कार सहित कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों युवक देहरादून से वापस रुड़की जा रहे थे। फतेहपुर थाना क्षेत्र में रात नौ बजे रसूलपुर कलां और शेरपुर खानाजादपुर गांव के बीच देहरादून की तरफ से आ रही कार ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विनय शर्मा ने वसीम को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें