फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, एटीएस की टीम ने सहारनपुर के मंडी क्षेत्र से दबोचा

Sat, 13 Mar 2021 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर से पकड़े गए संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटीएस की टीम ने शुक्रवार को सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र से दो बांग्लादेशी तनवीर और उसके पिता उमर मुहम्मद उस्मानी को गिरफ्तार किया है। दोनों भारत विरोधी कार्यों में संलिप्त थे। उनके पास से भारत का वोटर कार्ड, बांग्लादेशी नेशनल कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक दोनों जल्द ही बांग्लादेश भागने के फिराक में थे। सूचना पर एटीएस ने टीम को सहारनपुर भेजा। जहां तनवीर और उसके पिता उमर मुहम्मद उस्मान हत्थे चढ़ गए। बरामद कागजात के आधार पर यह भी पाया गया है कि दोनों जालसाजी व कूटरचित कागजातों के आधार पर खुद को भारतीय नागरिक के रूप में दिखाया है।

जबकि दोनों बांग्लादेश के ईस्ट बोमानखिल, थाना- रामू, जिला कोक्स बाजार के मूल निवासी हैं। काफी दिनों से सहारनपुर में मुजफ्फर मस्जिद के पास नदीम कालोनी में अवैध रूप से रह रहे थे। इससे पहले भी मंडी क्षेत्र सेे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें