फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र में कार आगे लगाने और अभद्रता करने के विरोध में एक पत्रकार पर हमला किया। हमले की रिपोर्ट पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौधरी, उसके मित्र रवींद्र ठाकुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई । पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पत्रकार देवेश त्यागी के मुताबिक सोमवार की रात में करीब आठ बजे के बाद वह अपने आवास कपिल विहार से कार से स्टेडियम की ओर जा रहा था। कोर्ट रोड पुल पर सफेद रंग की कार खलासी लाइन की ओर से पुल पर चढ़ रही थी। उस कार के चालक अनिकेत ने अपनी कार उनके आगे लगा दी और अभद्रता करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर कार में बैठे दो युवकों ने तमंचा दिखाया और कहा कि आगे चलकर देखेंगे। जैसे ही वह जीपीओ रोड पर डाकघर के सामने पहुंचा तो कार चालक ने उनके आगे कार लगा दी। तभी एक स्कॉर्पियो भी आई।
आरोप है कि रविंद्र ठाकुर, अनिकेत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौधरी और आठ दस अन्य लोगों ने लाठी डंडे से हमला किया। बाद में वहां जुटे कुछ लोगों ने घनश्याम और रवींद्र को पकड़ लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे। बाद में थाना सदर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। देवेश त्यागी की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम, रवींद्र ठाकुर, अनिकेत सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई । एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें