फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नशे की लत पूरी करने के लिए घरों में करते थे चोरी, दो गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नशे की लत पूरी करने के लिए घरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे और निशानदेही पर सोने-चांदी, घड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र की अहमद कॉलोनी निवासी फतेह मोहम्मद ने 16 अक्तूबर को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर घर में घुसकर जेवरात और रुपये चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने नवनिर्मित हाईवे पर बड़ी नहर पुल के पास से असगर निवासी हबीबगढ़ और सोनू निवासी गढ़ी रोड पुराना मिद्दा यमुनानगर को गिरफ्तार किया।
इनके पास से छह कंगन, दो गले के हार, चार अंगूठियां, एक टीका, झुमके, दो कान के टॉप्स, छह नाक की नथ, आठ पाजेब, तीन हाथ की घड़ियां, तीन हार, सात चूड़ियां और नौ मूंगे की मालाओं समेत विभिन्न प्रकार के आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वह घरों में घुसकर चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपी असगर का चिलकाना थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें