फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से खेलते वक्त ढाई वर्षीय बच्ची गायब

विज्ञापन
मिष्ठी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के दल्हेड़ी गांव से ढाई वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। सीओ की अगुवाई में पुलिस और परिजनों को तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दल्हेड़ी गांव निवासी संजय ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उसके भाई जयबीर सैनी की ढाई वर्षीय बेटी मिष्ठी 20 फरवरी की शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह नहीं मिली। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी भी रात में ही गांव पहुंचे। सीओ की अगुवाई में पुलिस व परिजन देर रात तक डाग स्क्वायड की टीम के साथ बच्ची की इधर उधर तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सोशल मीडिया पर भी की बच्ची को तलाश करने की अपील
पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो व अन्य जानकारी शेयर कर उसे तलाश करने के लिए मदद मांगी है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अपहरण की लाइन पर भी काम कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें