फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के मुनीम से दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर मौजूद भट्ठा मुनीम जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भट्ठे के मुनीम से दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे के एक ईंट भट्ठे के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये लूट लिए। देवबंद-बड़गांव मार्ग पर हुई वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने काफी तलाश की, मगर वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

कस्बे में सोनू ब्रिक्स फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। दीपावली से पहले मजदूूरों का पैसा दिलाने के लिए भट्ठे का मुनीम रामपुर मनिहारान निवासी अशोक कुमार बृहस्पतिवार सुबह एक्सिस बैंक की देवबंद शाखा में पहुंचा। अशोक ने यहां से ढाई लाख रुपये निकाले और बाइक पर भट्ठे के लिए चल दिया। दोपहर करीब पौने दो बजे देवबंद-बड़गांव मार्ग पर स्थित सरकारी नलकूप संख्या 82 डीजी के पास पहुंचा तो पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर लिया। इसके बाद अपनी बाइक सामने लगाकर मुनीम को नीचे गिरा दिया। मुनीम के मुताबिक दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और तीसरे ने बाइक पर टंगा नगदी का थैला उतार लिया। उसे धमकाकर तीनों बदमाश बाइक पर देवबंद की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बड़गांव थाना पुलिस और सीओ देवबंद रजनीश कुमार उपाध्याय के बाद एसपी देहात अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे। अशोक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाशों की आसपास तलाश की। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस धूमगढ़ मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज से पल्सर बाइक सवारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। मुनीम से और भी गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं, एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि घटना की जांच करवाई जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें