फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व के मुद्दे से वोटरों को लुभाने की कोशिश

विज्ञापन
सहारनपुर के शारदानगर में अमित शाह के जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में तैनात फोर्स। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चिर परिचित अंदाज में एक ओर जहां विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया, वहीं राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात से वोटरों को लुभाने की कोशिश की। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों और उनकी लोकप्रियता की चर्चा करना भी शाह नहीं भूले। उन्होंने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में सपा सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कोटा में मतदाता संवाद में अमित शाह के अंदाज पर कई बार जयश्री राम के नारों से पंडाल गूंजता रहा। उन्होंने कहा, यह चुनाव करोड़ों किसान के लाभ और गरीबों के हितों का चुनाव है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, वो जाति और धर्म की बात करते हैं, जबकि भाजपा इन सबसे परहेज करते हुए भारत माता और वंदेमातरम को जुबान पर रखते हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में टीवी पर अखिलेश यादव के भाषण में दंगों का जिक्र नहीं किया, जबकि उनकी सरकार में दंगों के पीड़ितों को दोषी और दोषी को पीड़ित बनाकर तुष्टिकरण करने का काम हुआ था। पहले विपक्ष की सरकार में हर जिले में एक बाहुबली, एक मिनी सीएम और एक सीएम और एक दंगा मिलता था। भाजपा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती। प्रदेश में पांच साल में एक भी दंगा भी नहीं हुआ। शाह ने कहा कि 31 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल सभा के लिए निमंत्रण देने आया हूं। सभी लोग उन्हें सुनें। इसके बाद भारत माता की जय..वंदे मातरम बोलकर संबोधन समाप्त किया।
पांच साल का हिसाब लेकर आया हूं अखिलेश बाबू
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा पहले चुनाव के दौरान जनसभा में वह वादा करने आए थे, इस बार हिसाब देने आया हूं। भाजपा सरकार में गुंडा माफिया नहीं होंगे, युवाओं को रोजगार मिलेगा और कानून का राज होगा। जिस प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं होती, वहां उद्योगों की स्थिति भयावह होती है। हर जन को सुरक्षा भाजपा ही दे सकती है। सवाल किया अखिलेश बाबू आप क्या हिसाब दोगे?
विज्ञापन

शाह ने गिनाए पउप्र के काम
शाह ने कहा कि 250 करोड़ की लागत से पीएसी की बटालियन यहां बन रही है। दंगाई पीएसी से डरते हैं। सहारनपुर और मेरठ में एयरपोर्ट बन रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा में मेट्रो योजना प्रस्तावित है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण प्रगति में है। पिंक सिटी टॉय सिटी, लॉजिस्टिक पार्क पउप्र में बन रहे हैं। हर गरीब के घर में गैस सिलिंडर देश के पीएम मोदी ने किया है। अखिलेश कहते थे भाजपा का टीका है, लेकिन एक महीने बाद उन्होंने भी लगवाया।

कोटा में मतदाता संवाद कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें