फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के सामने मांस फेंककर सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों के सामने मांस फेंककर सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने कोशिश
विज्ञापन

नकुड़/देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर में देवबंद और नकुड़ क्षेत्र में रविवार को शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थलों के पास मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गण्यमान्य लोगों और पुलिस ने समझदारी दिखाई व आक्रोशित लोगों को शांत कर माहौल बिगड़ने से बचाया। इनकी सूझबूझ के कारण शरारती तत्वों की साजिश नाकाम हो गई। जिले में एक ही दिन में तीन जगह वारदात होने के पीछे साजिश की आशंका जताई गई है।
व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में बाबा फकीरादास की तपोस्थली के पास एक थैली में मांस फेंके जाने की घटना ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने घटना की है। बाबा फकीरादास की शिक्षाओं के कारण यह गांव सैकड़ों वर्षों से व्यसन मुक्त है। यहां मांस, मदिरा, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू सहित 17 तामसिक वस्तुओं को सेवन पर प्रतिबंध है और कोई ग्रामीण इनका सेवन नहीं करता। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रामकरण सिंह और कोतवाली प्रभारी केंतुरा प्रभाकर गांव में पहुंच गए हैं। एसडीएम ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है,जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार दोपहर करीब बजे नकुड़ कस्बे में स्थित धार्मिक स्थल के पास मांस मिला था, उस समय यह माना गया कि कोई कुत्ता इसे उठा लाया गया होगा, लेकिन शाम करीब चार बजे एक दूसरे धार्मिक स्थल के पास एक पॉलिथीन में बांधकर मांस फेंक दिया गया। इससे लोगों में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि नकुड़ में गश्त बढ़ाई गई है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें