फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के टकराने से देवबंद नानौता मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
बड़गांव में देवबंद-नानौता मार्ग पर लगे जाम में फंसी गन्ने से भरे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। खनन सामग्री से भरे दो ट्रक आपस में टकराने से देवबंद नानौता मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद ही इस मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

वर्तमान में देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल के पेराई सत्र का अंतिम समय चल रहा है। ऐसे में किसान जल्दी गन्ना छीलकर मिल में आपूर्ति की कोशिश कर रहे हैं। मिल की ओर से भी पिछले दो दिन से करीब सैकड़ों वाहनों का गन्ने की खरीद का इंडेंट गन्ना समिति को जारी किया जा रहा है। सोमवार सुबह ही बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों में गन्ना लादकर क्रय केंद्र पहुंचे। इससे देवबंद नानौता रोड पर एक साइड में हिंडन नदी पुल से लेकर गन्ना क्रय केन्द्र तक करीब एक किमी से भी ज्यादा दूरी पर किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टर बुग्गी की लाइन लग गई। इसी दौरान वन वे हुए रोड पर खनन सामग्री के ट्रकों की आमने सामने आने पर टक्कर हो गई। इससे सड़क मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को मौके से हटवा कर किसी तरह जाम को खुलवाया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे दो ट्रकों की आपस में टक्कर होने से मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ। पुलिस ने वाहनों को हटवा कर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें