फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लिंटर मशीन में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर कैलाशपुर गांव के पास ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी लिंटर डालने वाली मशीन में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें गागलहेड़ी निवासी कुर्बान (23) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम सहारनपुर की ओर से ट्रैक्टर लिंटर डालने वाली मशीन को पीछे जोड़कर गागलहेड़ी जा रहा था। मशीन पर गागलहेड़ी निवासी शादाब (25), कुर्बान (23), थाना नागल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी कुर्बान (50) और बेहड़ी गुर्जर निवासी भोटू (50) सवार थे। ट्रैक्टर कैलाशपुर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आए ट्रक ने लिंटर डालने वाली मशीन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मशीन पर सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान गागलहेड़ी निवासी कुर्बान ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल शादाब, कुर्बान और भोटू की हालत सामान्य बताई जा रही है। तीनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और लिंटर मशीन को हटाया। सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें