फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे में पलटा गैस सिलिंडर से लदा ट्रक, पीछे आ रहे सात वाहन टकराए

Thu, 18 Dec 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देहरादून हाईवे पर कोहरे के चलते पलटा सिलिंडरों से भरा ट्रक। श्रोत राहगीर
विज्ञापन
छुटमलपुर/बिहारीगढ़(सहारनपुर)। बुधवार सुबह घना कोहरा होने के कारण गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पीछे से आ रहे एक के बाद एक कर सात वाहन आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वाहनों की स्पीड ज्यादा नहीं थी और उनमें बैठे सभी लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


हादसा बुधवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच हरिद्वार जिले के अमानतगढ़ गांव के पास हुआ। यहां ओवरब्रिज को बंद किया हुआ है। इसके लिए कंकरीट के अवरोधक लगाकर रास्ता सर्विस लेन की तरफ उतारा गया है। सुबह छह बजे छुटमलपुर से देहरादून जा रहा गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक घने कोहरे में अचानक से अवरोधक को बचाने के लिए कट मारने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी पीछे आ रहे सात वाहन एक के बाद एक आपस में टकराते चले गए।
इससे कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना के बाद नजदीक स्थित बुग्गावाला थाने की अमानतगढ़ पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराते हुए आवागमन सुचारु कराया। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई और सिलिंडर के ट्रक को छोड़कर सभी वाहन भी चलने की स्थिति में थे। ऐसे में सभी कुछ देर बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना का शिकार हुए पंजाब के बठिंडा स्थित सिविल लाइन निवासी सोबिंदर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है और घना कोहरा भी छाया हुआ था। ऐसे में वाहनों की रफ्तार कम थी यदि रफ्तार ज्यादा होती तो जान पर बन सकती थी। उधर, सुबह के वक्त देहरादून से आ रही एक कार बिहारीगढ़ थाने के सामने सड़क पर रखे गए कंकरीट के अवरोधकों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें भी किसी को चोट नहीं आई है।
-

डायवर्जन वाली जगहों पर हो रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था

सर्दी के मौसम में कोहरे ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जिले में लाखनौर से लेकर गणेशपुर तक कई जगहों पर मरम्मत कार्य या अन्य वजहाें से कंकरीट के अवरोधक लगा कर साइड से वाहनों को निकाला जा रहा है। इन जगहों पर एनएचएआई के अधिकारियों को रात और कोहरे के दौरान रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि यह अवरोधक वाहन चालकों को समय रहते दिख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें