दिल्ली देहरादून हाईवे पर मोहंड के पास जलता ट्रक। स्रोत राहगीर
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहंड गेस्ट हाउस के पास दस टायरा ट्रक हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे ट्रक में आग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। हादसे से यातायात संचालन पर भी असर पड़ा।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। ट्रक सहारनपुर से देहरादून जा रहा था। मोहंड गेस्ट हाउस के पास ट्रक पहुंचा तो ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट आ गया। तारों में चिंगारी उठने से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में सामान ऊपर तक भरा हुआ था, जिसकी वजह से हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया। आग लगने से ट्रक का सारा सामान जलकर राख हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी ठप हो गया। आग की लपटें कम होने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।