फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आस्था के आगे कष्ट बौने, 141 लीटर गंगाजल ले जा रहा अजय

Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
141 लीटर गंगाजल के साथ हरियाणा निवासी अजय। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी। आस्था के आगे हर कष्ट बौना है। यह प्रत्यक्ष रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को हरियाणा के जनपद पंचकुला के गांव खगेसरा निवासी अजय कुमार को अपने आराध्य देव भगवान आशुतोष के लिए 141 लीटर गंगा जल ले जाते हुए देखकर सहज ही भक्ति की शक्ति का आभास हो रहा था। वह हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने शिवालय की तरफ बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड सीमा पर स्थित काली नदी पुलिस चौकी से भगवानपुर रोड कांवड़ यात्रा मार्ग से गुजरते हुए अजय कुमार ने बताया उसका पूरा परिवार शिव का उपासक है, उसकी शिव में विशेष आस्था है। उनकी हर विपत्ति में शिव ही मद्द करते हैं। अजय ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष सावन मास में हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने आराध्य भगवान शिव को शिवरात्रि पर स्नान कराता है। वह 141 लीटर गंगाजल लेकर 28 जून को हरिद्वार से चला था। बीच में भारी बारिश होने के कारण उसे दो दिन रुकना पड़ा। रोजाना वह करीब आठ से दस किमी का सफर तय करता है। उसने बताया, कि 141 लीटर गंगा जल के अलावा उसके पास मटकों व अन्य सामान का वजन अलग से है। शिव की शक्ति से इस भार का उसे अहसास नहीं होता। जब वह इतनी भारी कावड़ लेकर चलता है, तो मन ही मन शिव मंत्र का गुणगान करता है। उसकी थकावट स्वत: ही दूर हो जाती है।
-
अभी कम है कांवड़ियों की संख्या
गागलहेड़ी। उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश करने वाले शिव भक्तों की संख्या फिलहाल कम है। अभी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब जैसे दूर-दराज राज्यों के ही शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें