फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नलकूपों को आपूर्ति न मिलने से परेशान किसान पहुंचे बिजली कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। विद्युत उपकेंद्र बेहट देहात के पथरवा फीडर से जुड़े निजी नलकूपों को बिजली की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को किसानों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को इस संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता से मिलने बेहट स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे अब्दुल्लापुर, पथरवा, बेलका माफी, हीराहेड़ी, पाज रायेपुर आदि गांवों के किसानों ने बताया कि उनके नलकूपों पर पीटीडब्ल्यू लाइन से बिजली की आपूर्ति होती है। गर्मी के मौसम के चलते उनकी फसलों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता है, लेकिन आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। सिंचाई नहीं होने से उनके खेतों में खड़ी फसलें सूखने के कगार पर है। उन्होंने बताया कि वे समय से बिल भी जमा करा रहे है। इसके बावजूद भी आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार नहीं की जा रही है। इस पर अधिशासी अभियंता ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान अतर सिंह, संजय सैनी, प्रवीन कुमार, सचिन कुमार, इसम सिंह, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, बिरम, अनुज सैनी, नरेंद्र पाल, संजय कुमार, बृजपाल सैनी, नीटू सैनी, सुधीर कुमार सैनी, राजेश सिंह, मुंतजिर, महावीर सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें