फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग मतलब मौत की सवारी

Mon, 11 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बाइक पर मौत का सफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर शहर में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना और बिना नंबर के वाहन सड़कों पर दौड़ाना फैशन सा बन गया है। वाहन चेकिंग के नाम पर यातायात विभाग खानापूर्ति करता आ रहा है।
विज्ञापन


विभाग की लापरवाही से ट्रिपल राइडिंग और ट्रिपल राइडिंग की वजह से सड़क हादसे होना जारी है। रविवार को रामपुर मनिहारान के जानखेड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे की भी वजह ट्रिपल राइडिंग ही बनी, जिसमें दो की जान चली गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है। 

यातायात विभाग शहर में यातायात के नियमों का पालन कराने में विफल रहा है। चौराहों पर यातायात पुलिस के सामने से युवक तीन और चार लोगों को बाइक पर बैठाकर फर्राटे के साथ निकल जाते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रह जाती है।
विज्ञापन


पिछले तीन महीने में जनपद में 40 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई। ज्यादातर हादसों की वजह ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट न पहने होना था।

इसी तरह के आंकड़े यातायात विभाग के पास भी हैं, मगर इसके बाद भी विभाग की ओर से ट्रिपल राइडिंग रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। 

हैरत की बात यह है कि एक दुपहिया वाहन पर तीन ही नहीं, चार और पांच तक सवारी देखी जा सकती हैं। कभी-कभी केवल शाम के समय कुछ देर वाहन चेकिंग कर खानापूर्ति कर दी जाती है। 

उधर यह जानकारी हैरत होगी कि अपनी पुलिस ने हेलमेट को केवल पुलिस लाइन में अनिवार्य किया हुआ है। पुलिस लाइन के गेट पर हेलमेट चेक करने के लिए 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, जो सख्ती के साथ नियम का पालन करा रहे हैं।
विज्ञापन


यदि पुलिस चाहे तो यह सख्ती पूरे शहर और जनपद में हो सकती है, मगर इच्छा शक्ति की कमी के कारण व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें