देवबंद/ बेहट (सहारनपुर)। पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हमले में शहीद भारतीय सैनिकों को देवबंद में भाजपाइयों और बेहट में युवा जागृति सेवा के सदस्यों ने मोमबत्ती और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभासद गजराज राणा और बिजेंद्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति है। पूर्व नगर उपाध्यक्ष भाजपा शुभलेश शर्मा और मंजू पंवार ने कहा कि चीनी सेना द्वारा धोखे से किए हमले के बाद भी गंभीर रूप से घायल जवानों ने वीरता व साहस का परिचय दिया है। शिखा, शिवानी, मोहित धीमान, राखी बहोतरा, पुष्पा, सलोनी, योगेश, बसंत उपाध्याय, लोकेश, मंगलू, राधा ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा के कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के नेतृत्व में दीप जलाकर भारत-चीन सीमा पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर पुत्रों को श्रद्धांजलि दी। इसमें विपिन भारतीय, नितिन गुप्ता, सोनू सैनी, वैभव अग्रवाल, विनोद, राममोहन सैनी, अनवर इंजी आदि रहे।
बेहट में युवा जागृति सेवा समिति के सदस्यों ने गांधी चौक में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसी नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी ने कहा सरकार से चीन की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। इसमें सभासद हेमंत जैन, आरिफ जमाल, फरहत गौर, हैदर गौर, मुर्तजा राही, आमिल, अजमल, अफजल आदि रहे।
बेहट में शहीद सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते युवा जागृति सेवा समिति के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR