फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
जैन कॉलेज रोड स्थित कब्रिस्तान में कब्रों पर मोमबत्तियां जलाते ईसाइ समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आल सोल्स डे पर ईसाई समाज के लोगों ने कब्रिस्तानों में जाकर साफ-सफाई की और मोमबत्तियां जलाकर पूर्वजों की दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देकर शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई सेमिनेरी चर्च में पादरी नथैनियल दास ने विशेष आराधना कराई। इसके पश्चात ईसाई समाज के लोगों ने पूर्वजों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात जैन कॉलेज रोड स्थित ईसाई कब्रिस्तान में पहुंचकर लोगों ने कब्रों पर साफ-सफाई की और पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियां जलाई। इस मौके पर फादर मैथ्यू व फादर रोज ने कहा कि दो नवंबर को आल सोल्स डे पर ईसाई समाज के लोग अपने पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। सिस्टर अस्टीन मैरी ने कहा कि इस दिन पूर्वजों की कब्रों की साफ-सफाई कर पुष्प अर्पित करने के बाद मोमबत्तियां जलाने से पूर्वजों की आत्मा को खुशी मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान सुप्रिया दास, पुष्पा सिंह, बलविंदर, विजय मसीह, दीक्षांत, चंद्रकला, लूसी, जूली, अर्चना, अनुपम, रेनू रोज, आत्माराम, प्रियंका मौजूद रहे।

रात के समय कब्रों पर जलाई गई मोमबत्तियों से जगमगता कब्रिस्तान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें