सहारनपुर। प्रदूषण फैलने से रोकने को पराली और फसल अवशेष जलाने के मामले सबसे ज्यादा सहारनपुर जिले में पकड़ में आए हैं। मंडल के तीनों जिलों में अब तक 70 मामले फसल अवशेष जलाने के पकड़े गए, जिनमें सर्वाधिक 50 सहारनपुर के हैं, जबकि मुजफ्फरनगर में चार और शामली में 16 मामले पकड़े हैं।
फसल अवशेष जलाने से रोकने को कोर्ट के सख्त आदेश पर प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया गया। लेखपाल, ग्राम प्रधानों तक की जवाबदेही तय की गई, साथ ही सैटेलाइट से भी निगरानी कराई, जिसके चलते इतने मामले फसल अवशेष जलाने के पकड़े गए हैं। खास बात यह है कि 2016 से अब तक सहारनपुर जिले में फसल अवशेष जलाए जाने के यह सर्वाधिक मामले पकड़े गए हैं, जबकि मुजफ्फरनगर जिले में यह संख्या 2016 में 79 मामलों से घटकर 04 पर आ गई। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए हर गांव स्तर पर निगरानी कराई गई। मंडल के तीनों जिले के अधिकारियों को इसमें गंभीरता से कार्य करने को कहा गया।
जिलों की स्थिति
जिला ---------- 2016 --- 2017 --- 2018 --- 2019 --- 2020
सहारनपुर ------ 44 ------ 67 ------ 39 ------ 39 ----- 50
मुजफ्फरनगर --- 79 ----- 77 ------ 22 ------ 17 ---- 04
शामली --------- 00 ------ 00------- 00 ----- 16 ----- 16
योग ------------ 123 ---- 144 ----- 61 ------ 72 ----- 70