सपा कार्यालय पर लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों को दीप जलाकर स्मृति दिवस बनाते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी की घटना में जान गंवाने वाले किसानों को दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनकी याद में स्मृति दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस कांड के दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करे।
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों की स्मृति में दीप जलाए गए। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। यही कारण है कि अभी तक भी लखीमपुर खीरी की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार किसानों को कुचलकर मार दिया गया, वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि सरकार लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करे। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान और सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि किसानों पर किए गए अत्याचारों का खामियाजा भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पडे़गा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, जुमला सिंह, अंजुम कुरैशी, कुंवरपाल गुर्जर अहमदपुर, परवेज खान, ललित यादव, वेदपाल पटनी, कार्तिक आदि मौजूद रहे।