स्पिक मैके के राष्ट्रीय समन्वयक एवं सहारनपुर निवासी पंकज मल्होत्रा द्वारा ने उन पलों को साझा किया। पंकज ने बताया कि उनके एक कार्यक्रम में एक बार एक बच्चा जाकिर हुसैन से मिलने की जिद कर रहा था, लेकिन उसे बाहर निकाल दिया गया। इस पर बच्चा रोने लगा। इसका पता जब जाकिर हुसैन को लगा तो वह कमरे से बाहर आए और खुद बच्चे से मिले। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चे को गोद में उठाकर दुलार भी किया। उन्होंने बताया कि जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देने के लिए स्पिक मैके की ओर से 20 दिसंबर को जनमंच प्रेक्षागृह में सभा होगी।