फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नम आंखों से दी नेहा और तीन बच्चों को श्रद्धांजलि

Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों/गंगोह। गांव सांगाठेड़ा में नेहा रोहिला और उनके तीन मासूम बच्चों श्रद्धा, देवांश और शिवांश की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शोकसभा गांव में स्थित योगेश रोहिला के घेर में ही आयोजित की गई थी। हर चेहरा गमगीन था, हर आंख नम थी और पूरे माहौल में गहरी संवेदना व्याप्त थी। सभी ने इस नृशंस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और परिवार को सांत्वना दी। शोकसभा में रस्में योगेश रोहिला के चचेरे भाई अक्षय रोहिला ने संपन्न कराई। भाजपा विधायक किरत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट जीशान चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर, जसवीर, मांगेराम चेयरमैन, इंदौर प्रधान, संदीप कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेहा की मां, भाई रजनीश, बहन सोनिया, जीजा सनोज और योगेश की बहनों सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण इस सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें