सहारनपुर। पौधरोपण को लेकर पुलिस प्रशासन सहित तमाम विभागों की तरफ से अभियान चलाया गया। दिन भर पौधरोपण कार्यक्रम हुए।
सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने हथनीकुंड बैराज के पास पुरानी और सूखी नदी में पौधरोपण किया। सहायक अभियंता विकास त्यागी ने बताया यमुना किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाना है। पौधों के बड़ा होने तक इनकी देखरेख भी की जाएगी। पौधे लगाने वालों में कालूराम, केके सैनी, तरुण प्रकाश भोला आदि कर्मचारी शामिल रहे।
डीआईजी और एसएसपी ने किया पौधरोपण
सहारनपुर। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसएसपी डा. एस चनप्पा ने रविवार को पुलिस लाइन में पौधों का रोपण किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि पौधे रोपने के साथ ही इनका संरक्षण भी किया जाए।
पैरामाउंट ट्यूलिप में पौधे लगाए
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी और अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना में भी पौधरोपण किया गया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्राधिकरण और नगर निगम ने 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजीव गुंबर और प्राधिकरण के अधिकारी शामिल रहे।