फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार के बोनट पर गिरा पेड़, अंदर बैठी बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची

Sun, 23 Nov 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला कोषागार कार्यालय परिसर में खड़ी कार पर गिरा पेड़। स्त्रोत विभाग 
विज्ञापन
सहारनपुर। कोषागार कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब गुलमोहर का एक पेड़ अचानक नीचे खड़ी कार पर गिर गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उसमें बैठी महिला सकुशल बच गई। निगम की टीम को बुलाकर पेड़ को हटवाया गया।
विज्ञापन

कोषागार में 30 नवंबर तक पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना है। इस वजह से वहां पर रोजाना बड़ी संख्या में पेंशनर पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय एक सेंट्रो कार परिसर में खड़ी थी। उसके अंदर एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई थी। अचानक पेड़ टूटकर कार के बोनट पर आ गिरा। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। परिसर में खड़े अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बोनट पर पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्र रहा कि पेड़ कार की छत पर नहीं गिरा, इससे बड़ा हादसा हो सकता था। महिला को सकुशल बाहर निकाला गया। इसके बाद नगर निगम को सूचना दी गई। निगम की टीम ने पेड़ को हटाया। उधर, मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि अचानक पेड़ गिरा। इस कारण एक कार क्षतिग्रस्त हुई। हालांकि महिला सकुशल बच गई। किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें