सहारनपुर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए हैं। सहारनपुर डिपो की हरिद्वार मार्ग पर जाने वाली प्रत्येक बस एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व मंगलवार यानि आज मनाया जाएगा। इस दिन हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। गंगा स्नान करने जाने वालों की बड़ी संख्या होने की संभावना के मद्देनजर परिवहन निगम ने भी बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की व्यवस्था की है। डिपो के केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सहारनपुर डिपो की 50 से अधिक बसों को हरिद्वार मार्ग पर लगाया गया है। प्रत्येक बस एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी। अतिरिक्त फेरों के साथ बसों का संचालन सोमवार शाम पांच बजे से ही शुरू कर दिया गया है। सभी चालकों-परिचालकों से कहा गया है कि हरिद्वार जाने और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। वहीं, अधिकारियों ने गंगा स्नान को देखते हुए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी है।