तीतरो बिजलीघर पर खराब दशा में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर
- फोटो : SAHARANPUR
तीतरो (सहारनपुर)। दो माह पूर्व महंगी बिजलीघर का फूंका ट्रांसफार्मर आने के बाद प्लेटफार्म न बनने और ब्रेकर न लगने के कारण विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हुई। इस कारण क्षेत्रवासियों को अभी भी बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
करीब दो माह पूर्व महंगी विद्युत उपकेंद्र के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लगी। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को दो माह विद्युत सप्लाई की किल्लत का सामना करना पड़ा था। ट्रांसफार्मर की कमी के चलते ही क्षेत्र के करीब 14 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित चल रही है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चौधरी सलीम अख्तर, नैन कुमार, पूर्व बीडीसी महेंद्र कोरी, प्रवीण कौशिक आदि ने कहा क्षेत्रीय लोगों के संघर्ष के बाद तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर आ गया, परंतु ट्रांसफार्मर रखने का प्लेटफार्म भी जल कर खराब हो गया था, नया प्लेटफार्म नहीं बनाया। इस कारण ट्रांसफार्मर उचित स्थान पर रखा नहीं जा सका। ग्रामीणों ने कहा ट्रांसफार्मर शोपीस बनकर रह गया। उधर, अवर अभियंता कृपा शंकर पटेल ने कहा प्लेटफार्म बनने के साथ ही ब्रेकर मिलते ही प्रभावित क्षेत्र को विद्युत सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।