फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने कुछ का ओहदा बढ़ाया तो कुछ का घट गया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने कुछ का ओहदा बढ़ा तो कुछ का घट गया
विज्ञापन

सहारनपुर। अनलॉक एक का एक चरण पूरा होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने जिले में थानों से लेकर चौकियों तक के प्रभारियों को इधर-उधर किया। कई उपनिरीक्षकों का ओहदा बढ़ा तो कुछ का पहले से घट भी गया। पुलिस कप्तान ने 40 से ज्यादा स्थलों में यह फेरबदल किया। इसके साथ ही नए स्थानों पर कोराना संक्रमण से बचाव के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
नवाब गंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार को कोतवाली नगर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में तैनाती उपनिरीक्षक राशिद खां को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बेहट, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को चौकी प्रभारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रामपुर मनिहारान, चौकी प्रभारी फंदपुरी इंद्रजीत सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक चिलकाना, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर पुलिस लाइन से कुतुबशेर, उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस लाइन से कुतुबशेर भेजे।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजीव शर्मा को नगर कोतवाली से बड़गांव, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस लाइन से नवाब गंज चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह बेहट से चौकी प्रभारी जड़ौदा पांडा, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार पुलिस लाइन से रेलवे रोड देवबंद चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक जय सिंह भाटी थाना मंडी से सदर कैंप चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह चौकी प्रभारी सदर कैंप से थाना मंडी, उपनिरीक्षक शाह आलम थाना चिलकाना से चौकी प्रभारी खानकाह देवबंद बनाए।
उपनिरीक्षक असगर अली खानकाह देवबंद से चौकी प्रभारी चंद्र नगर सदर, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह उज्ज्वल चौकी प्रभारी चंद्र नगर से थाना बड़गांव, उपनिरीक्षक अनीस अहमद चौकी प्रभारी राकेश केमिकल से थाना जनकपुरी, उपनिरीक्षक सचिन शर्मा थाना चिलकाना से नागल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में पहुंचे
सहारनपुर। उपनिरीक्षक राहुल पुलिस लाइन से चिलकाना, उपनिरीक्षक राजीव कुमार पुलिस लाइन से नानौता, मुनफैत अली पुलिस लाइन से कोतवाली देहात, राकेश कुमार पुलिस लाइन से थाना गंगोह, वेद प्रकाश लाइन से गंगोह भेजे गए। पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक संजय शर्मा, शाहनवाज अहमद और मोहित को नकुड़, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार बिहारीगढ़, अरुण कुमार मिर्जापुर, बिजेंद्र पूनिया बेहट, सोहन पाल नगर कोतवाली भेजे गए। उपनिरीक्षक वेदप्रकाश को गंगोह, राकेश कुमार को गंगोह भेजा। इनके अलावा भायला चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को पेपर मिल रोड चौकी, उपनिरीक्षक संजीव कुमार को पेपर मिल रोड से भायला, यशपाल सिंह को गागलहेड़ी से बिहारीगढ़, रामकुमार तोमर नकुड़ को फंदपुरी चौकी प्रभारी बनाया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें