फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत के लिए पांच लोगों को इजाजत देना समझ से परे: दारुल उलूम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने अनलॉक एक के तहत महज पांच लोगों के साथ मस्जिदों को खोलने की अनुमति दिए जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। मौलाना बनारसी ने केंद्र सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने तथा बिना संख्या सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त के साथ मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जारी बयान में मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि पिछले करीब ढाई माह से बंद मस्जिदों को खोलने के लिए सरकार ने जो नियम बनाएं हैं वे समझ से परे और बेचैन करने वाले हैं। अनलॉक एक की प्रक्रिया के तहत फैक्ट्रीज, ट्रांसपोर्टेशन और बाजार सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के साथ खोल दिए गए हैं, जिनमें किसी प्रकार की संख्या निर्धारित नहीं की गई है, जबकि इसके उलट मस्जिदों को खोलने के लिए सिर्फ पांच लोगों को इबादत करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने तथा बिना संख्या निर्धारण फिजिकल डिस्टेंसिंग की शर्त के साथ मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत देने की मांग की है। बता दें रविवार की रात्रि मस्जिदों के मुतवल्लियों ने भी इसका विरोध किया था। इतना ही नहीं उन्होंने मस्जिदों को खोलने से मना करते हुए प्रशासन की ओर से भेजे गए शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर करने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें