फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला किन्नर का शव

Wed, 27 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
किन्नर के घर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट  इलाके के मशहूर किन्नर हाजी नसीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उनके मकान के बरामदे में फंदे पर लटका मिला। किन्नरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी में किन्नर हाजी नसीम का मकान है। सोमवार की रात साढ़े सात बजे उनके साथ गाने-बजाने वाले दो लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें आम देकर वापस लौट आए।

जब रात के करीब दस बजे वे वापस नसीम के मकान पर पहुंचे तो मैन गेट और लाइटें बंद थी। उन्होंने पहले तो नसीम को आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल की। कॉल भी रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन


इतने में मोहल्ले के लोग भी नसीम के घर के बाहर जमा हो गए। उन्होंने एक बच्चे को सीढ़ी लगाकर छत पर भेजा। उसने अंदर पहुंचकर मैन गेट खोला। अंदर बरामदे में हाजी नसीम का शव कुंड़े में फंदे पर लटका हुआ था।

मोहल्ले के लोगों ने नसीम के गुरु भाई अन्नू किन्नर को इसकी सूचना दी। अन्नू अपने साथियों सहित बेहट पहुंचा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह होने पर पंचनामा भरने के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया। अन्नू की तरफ से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें