फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभी ट्रेनें बहाल नहीं, सीटें पहले ही हुईं फुल

Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे के चलते रेलवे तीन महीने तक दर्जनभर ट्रेनों को रद्द किया है। रद्द की गई ट्रेनें अगले सप्ताह से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी, लेकिन ट्रेनों के ट्रैक पर दौड़ने से पहले ही उनमें वेटिंग है। ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग जारी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिन ट्रेनों में वेटिंग चल रही है उनमें अकालतख्त एक्सप्रेस में तीन मार्च को 15 वेटिंग है। इसी तरह छह मार्च को नो रूम है, जबकि दस मार्च को दस वेटिंग, 13 मार्च को भी नो रूम हैं। इसी तरह हिमकुंड एक्सप्रेस में तीन मार्च को 11, चार मार्च को नो रूम, पांच मार्च को नो रूम, छह मार्च को 18 वेटिंग चल रही है।
इसी तरह अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस में सात मार्च को 54, 14 मार्च को 30, 21 मार्च को 51 व 28 मार्च को 38 वेटिंग है, जबकि लोहित एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस आदि में भी वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें